ePaper

विधानसभा उपचुनाव : चिराग ने उम्मीदवारों का किया एलान, दोनों सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Updated at : 06 Oct 2021 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा उपचुनाव : चिराग ने उम्मीदवारों का किया एलान, दोनों सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

बंगला से बेदखल होने के बाद चिराग पासवान की पार्टी का नाम और निशान दोनों बदल चुका है. बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में चिराग की पार्टी लोजपा(रामविलास) अपने उम्मीदवार उतारने का एलान किया है.

विज्ञापन

पटना. बंगला से बेदखल होने के बाद चिराग पासवान की पार्टी का नाम और निशान दोनों बदल चुका है. बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में चिराग की पार्टी लोजपा(रामविलास) अपने उम्मीदवार उतारने का एलान किया है.

चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उपचुनाव की दोनों सीटों कुशेश्वरस्थान और तारापुर के लिए अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. तारापुर से चंदन सिंह प्रत्याशी बनाये गये हैं, तो वही कुशेश्ववर स्थान से अंजू देवी उम्मीदवार बनायी गयी हैं. चिराग पासवान ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है.

चिराग पासवान ने इस बात के पहले ही संकेत दे दिए थे कि उनकी पार्टी विधानसभा उपचुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी. इसीलिए चुनाव आयोग में पार्टी सिंबल और नाम को लेकर फैसला भी किया. अब चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास में तारापुर से चंदन सिंह और कुशेश्वरस्थान से अंजू देवी को उम्मीदवार बनाया है.

पार्टी ने आधिकारिक तौर पर दोनों उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. जल्द ही यह उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र भी दाखिल करेंगे. तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं 8 अक्टूबर तक के नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख है.

गौरतलब है कि इन दोनों सीटों पर जदयूयू का कब्जा रहा है. कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट जदयू विधायक शशि भूषण हजारी के निधन के बाद खाली हुई थी. इसके बाद तारापुर विधानसभा सीट पूर्व मंत्री और जदयू के विधायक मेवालाल चौधरी के निधन के बाद खाली हुई. इन दोनों सीटों पर राजग की ओर से जदयूयू के उम्मीदवार खड़े हुए हैं, जबकि महागठबंधन की ओर से कांग्रेस और राजद ने अलग-अलग उम्मीदवारों को टिकट दिया है.

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक कुशेश्‍वरस्‍थान और तारापुर पर होने वाले मतदान का परिणाम दो नवंबर को आएगा. इन दोनों सीटों के लिए एक अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया गया था.

आठ अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. 11 अक्टूबर को स्क्रूटनी होगी जबकि 16 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. 30 को वोटिंग के बाद 2 नवंबर को रिजल्ट आएगा और 5 नवंबर से पहले उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन