ePaper

प्राणप्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलशयात्रा

Updated at : 17 Jan 2020 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
प्राणप्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलशयात्रा

अरवल : हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर वासिलपुर से गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गयी. यात्रा वासिलपुर हनुमान मंदिर से जनकपुर धाम स्थित सोन नदी तट पंहुची. कलश यात्रा में 251 महिलाएं सिर पर कलश रखकर शोभायात्रा पर निकलीं. कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर जनकपुर धाम स्थित सोन नदी तट तक […]

विज्ञापन

अरवल : हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर वासिलपुर से गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गयी. यात्रा वासिलपुर हनुमान मंदिर से जनकपुर धाम स्थित सोन नदी तट पंहुची. कलश यात्रा में 251 महिलाएं सिर पर कलश रखकर शोभायात्रा पर निकलीं.

कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर जनकपुर धाम स्थित सोन नदी तट तक गया, जहां पर नदी में स्नान कर लोग पवित्र कलश में जल भरा गया. यज्ञाचार्य रमेश विद्यार्थी ने पूजन कार्य संपन्न कराया. उसके बाद जल भरण कर महिला पुरुष माथे पर कलश लेकर पुनः मंदिर परिसर पहुंचे, जहां पर सभी कलश को रखा गया. उसके बाद 24 घंटे का हरिकीर्तन प्रारंभ हुआ. कलश यात्रा में आगे-आगे हाथी-घोड़ा चल रहे थे.
उसके पीछे डीजे पर बजते भक्ति गीत, उसके पीछे माथे पर कलश लेकर भक्तगण चल रहे थे. इस दौरान यज्ञाचार्य ने बताया कि हरिकीर्तन के बाद शुक्रवार को सुबह से 33 कोटि देवी देवताओं का आह्वान कर पूजा, अष्टजाम आदि कराया जायेगा. यज्ञ के मुख्य श्रोता पिंटू चौधरी, विकास कुमार, वागीश पाठक, विमलेश पाठक, चिंटू कुमार मुख्य रूप से शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन