खेल से कायम होता है आपसी भाईचारा : संतोष
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कुर्था अरवल : मानिकपुर बाजार स्थित पशु मेला के खेल मैदान में गुरुवार को मानिकपुर क्रिकेट लीग सीजन तीन का उद्घाटन भारतीय खाद्य वितरण मंत्रालय के सदस्य संतोष कुमार सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों के लिए खेल भी जरूरी है. खेल से मानसिक विकास होता और आपसी भाईचारा कायम होता […]
विज्ञापन
कुर्था अरवल : मानिकपुर बाजार स्थित पशु मेला के खेल मैदान में गुरुवार को मानिकपुर क्रिकेट लीग सीजन तीन का उद्घाटन भारतीय खाद्य वितरण मंत्रालय के सदस्य संतोष कुमार सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों के लिए खेल भी जरूरी है. खेल से मानसिक विकास होता और आपसी भाईचारा कायम होता है. पहले कबड्डी, गिल्ली-डंडा आदि खेलकर बच्चे बहुत खुश रहते थे, लेकिन वर्तमान में खेल का महत्व लोग भूलते जा रहे हैं.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस मौके पर मानिकपुर मुखिया, मानिकपुर ओपी प्रभारी किरण ददेल, भाजपा नेता लाला साव, मानिकपुर पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार, ओम प्रकाश यादव, रालोसपा नेता सदन कुशवाहा, रामप्रवेश पासवान समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे. कार्यक्रम का संचालन मनोज ने किया. क्रिकेट मैच के आयोजनकर्ता साकेत कुमार सन्नी ने बताया कि लीग में 16 टीमें भाग लेंगी. यह 19 दिसंबर से तीन जनवरी तक चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन