निर्देश के बाद भी गायब रह रहे हैं चिकित्सक
Updated at : 18 Dec 2019 12:57 AM (IST)
विज्ञापन

अरवल : ठअरवल सदर अस्पताल में चिकित्सक गायब रह रहे हैं. सदर अस्पताल के अधिकतर चिकित्सक कक्ष खाली रह रहा है. मरीजों का इलाज नहींं हो पा रहा है. जिला पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन के द्वारा लगातार सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सक को निर्देश दिया जाता रहा है कि समय से सदर अस्पताल में आयें […]
विज्ञापन
अरवल : ठअरवल सदर अस्पताल में चिकित्सक गायब रह रहे हैं. सदर अस्पताल के अधिकतर चिकित्सक कक्ष खाली रह रहा है. मरीजों का इलाज नहींं हो पा रहा है. जिला पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन के द्वारा लगातार सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सक को निर्देश दिया जाता रहा है कि समय से सदर अस्पताल में आयें लेकिन सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सक जिला पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन के आदेश को ताक पर रखते हुए अपने मन के मुताबिक ड्यूटी करना ही मुनासिब समझ रहे हैं.
सदर अस्पताल में 10 बजे के बाद चिकित्सक आते है एवं 2 बजे से पहले चले जाते हैं. सिविल सर्जन ने कहा कि कई चिकित्सकों से स्पष्टीकरण भी किया जा चुका है. मंगलवार को सदर अस्पताल में कई चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं दिखे. ड्यूटी पर नहीं रहने के कारण चिकित्सक कक्ष खाली पड़ा दिखा एवं मरीज इलाज के लिए इधर-उधर घूमते नजर आये.
अस्पताल प्रबंधक मोहम्मद रिजवान ने बताया कि मंगलवार को सदर अस्पताल में छह चिकित्सकों की ड्यूटी लगी हुई थी, जिनमें तीन चिकित्सक उपस्थित थे एवं दो चिकित्सक अनुपस्थित हैं एवं एक चिकित्सक लंबी छुट्टी पर चले गये हैं. सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में जो भी चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं हैं, उनसे स्पष्टीकरण पूछा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




