राम सुंदर बने जदयू के प्रखंड अध्यक्ष
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
वंशी ( अरवल ) : सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव में रामसुंदर सिंह को निर्विरोध रूप से मनोनीत किया गया. पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार सिन्हा ने प्रस्तावक बना. वहीं प्रखंड परिषद के चयनित सदस्यों ने सर्वसम्मति से उन्हें समर्थन कर मनोनीत किया. जिला पर्यवेक्षक जयप्रकाश चंद्रवंशी, […]
विज्ञापन
वंशी ( अरवल ) : सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव में रामसुंदर सिंह को निर्विरोध रूप से मनोनीत किया गया. पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार सिन्हा ने प्रस्तावक बना. वहीं प्रखंड परिषद के चयनित सदस्यों ने सर्वसम्मति से उन्हें समर्थन कर मनोनीत किया.
आपके शहर में
विज्ञापन
जिला पर्यवेक्षक जयप्रकाश चंद्रवंशी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी नवीन कुमार पटेल, प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार, प्रखंड पर्यवेक्षक गणेश चंद्रवंशी के देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ. इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र पटेल, जदयू नेता दिलीप सिंह, राज्य परिषद सदस्य सत्येंद्र कुशवाहा, करपी प्रखंड अध्यक्ष रामरतन सिंह, शारदानंद सिंह, मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष रोशन पटेल, टून्ना सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनंत कुमार वर्मा, लाल बाबू यादव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन