ePaper

आर्थिक संकट से जूझ रहा है देश : माले

Updated at : 03 Sep 2019 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
आर्थिक संकट से जूझ रहा है देश : माले

अरवल : भाकपा माले ने बैदराबाद में राज्य कमेटी सदस्य रवींद्र यादव की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया. सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव महानंद ने कहा कि देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है. सरकार अपनी खर्ची चलाने के लिए 1.76 लाख करोड़ रुपये आरबीआइ के रिजर्व राशि ले ली है. […]

विज्ञापन

अरवल : भाकपा माले ने बैदराबाद में राज्य कमेटी सदस्य रवींद्र यादव की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया. सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव महानंद ने कहा कि देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है. सरकार अपनी खर्ची चलाने के लिए 1.76 लाख करोड़ रुपये आरबीआइ के रिजर्व राशि ले ली है. देश का जीडीपी 8 से 5 प्रतिशत पहुंच गया है.

सरकार नोटबंदी, जीएसटी से देश के कई समस्याओं को समाधान करने और जम्मू कश्मीर के मुद्दों को हल करने के नाम पर अनुच्छेद 370 व 35ए हटाकर जम्मू कश्मीर और लदाख को विभाजित कर केंद्र शासित प्रदेश की घोषणा करना समस्या समाधान के मामले में उल्टा ही असर पड़ रहा है. उन्होंने आगे कहा कि भारी पैमाने पर राशन से गरीबों को वंचित किया जा रहा है. पानी का संकट है, पटवन का संकट है, बिजली बिल में धांधली है.
अनियमितता की तरफ जनता का ध्यान नहीं जाये, इसलिए बच्चा चोर की अफवाह फैलायी जा रही है. जनता को संगठित कर डीएम के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया जायेगा. कार्यशाला को राज्य कमेटी सदस्य जितेंद्र यादव ने भी संबोधित किया. जबकि अपने क्षेत्र की रिपोर्ट पेश करने वालों में राम कुमार वर्मा,महेंद्र प्रसाद, नंद किशोर कुमार, खभैनी पंचायत के मुखिया विजय पासवान प्रमुख थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन