ePaper

जिओ टैगिंग कर राशि का करें भुगतान : डीडीसी

Updated at : 02 Jul 2019 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
जिओ टैगिंग कर राशि का करें भुगतान : डीडीसी

अरवल : डीडीसी के कार्यालय कक्ष में डीडीसी राजेश कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं शौचालय की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में बीडीओ और प्रखंड को-ऑर्डिनेटर द्वारा किये गये कार्यों का डीडीसी के द्वारा समीक्षा की गयी. समीक्षा के बाद डीडीसी ने सभी बीडीओ और प्रखंड को-ऑर्डिनेटर को निर्देश दिया कि जुलाई माह […]

विज्ञापन

अरवल : डीडीसी के कार्यालय कक्ष में डीडीसी राजेश कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं शौचालय की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में बीडीओ और प्रखंड को-ऑर्डिनेटर द्वारा किये गये कार्यों का डीडीसी के द्वारा समीक्षा की गयी. समीक्षा के बाद डीडीसी ने सभी बीडीओ और प्रखंड को-ऑर्डिनेटर को निर्देश दिया कि जुलाई माह में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक हजार आवास को पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे.

उन्होंने कहा कि 10 जुलाई तक जिले में सभी शौचालय का जिओ टैगिंग कर राशि का भुगतान करें. जिले में जितनी भी नल जल योजना एवं पक्की नाली गली योजना के तहत कार्य चल रहे हैं उन योजनाओं को अतिशीघ्र पूर्ण करें.
जिस पंचायत में नल जल योजना एवं पक्की नाली गली योजना में शिकायत प्राप्त होगी, उस पंचायत के वार्ड प्रबंधन समिति पर कार्रवाई की जायेगी. प्रखंड के द्वारा जो भी योजना चलायी जा रही है, उसे बीडीओ नियमित निरीक्षण करेंगे एवं प्रतिवेदन देंगे. बैठक में सभी बीडीओ, प्रखंड को-ऑर्डिनेटर और जिला स्वच्छता समिति के जिला समन्वयक निलेश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन