लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर दर्ज करें प्राथमिकी : डीएम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अरवल : जिन शिक्षकों की लापरवाही के कारण स्कूल भवन का निर्माण जो काफी दिनों से लंबित है, उन्हें चिह्नित कर एफआइआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया. शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी रवि शंकर चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न की गयी. पाठ्य -पुस्तक वितरण के संबंध में बताया गया कि प्राप्त राशि […]
विज्ञापन
अरवल : जिन शिक्षकों की लापरवाही के कारण स्कूल भवन का निर्माण जो काफी दिनों से लंबित है, उन्हें चिह्नित कर एफआइआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया. शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी रवि शंकर चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न की गयी. पाठ्य -पुस्तक वितरण के संबंध में बताया गया कि प्राप्त राशि 122665 रुपये विद्यालय शिक्षा समिति को अंतरित कर दिये गये हैं. इसे अविलंब बच्चों के खातों में स्थानांतरण करने का निर्देश दिया गया, ताकि बच्चे पुस्तक क्रय कर अध्ययन कर सकें.
पोशाक राशि के बारे में बताया गया कि शिक्षा विभाग द्वारा प्राप्त 16233900 की राशि को निकासी कर विद्यालय शिक्षा समिति के खातों में अंतरित कर दिया गया है. इसमें से 15423800 की राशि बच्चों के खातों में डालकर 49969 बच्चों को लाभान्वित कराया जा चुका है. कुल 52595 बच्चों को लाभान्वित कराया जाना है.
शेष बच्चों के खातों में डालने की प्रक्रिया जारी है. इसमें उन्हीं बच्चों को लाभान्वित कराया जाता है, जिसकी उपस्थिति 75 प्रतिशत होती है.
पिछड़ी जाति एवं अति पिछड़ी जाति के बच्चों के छात्रवृत्ति के संबंध में बताया गया कि कल्याण विभाग द्वारा 23573 बच्चों के लिए प्राप्त राशि 25004400 को विद्यालय शिक्षा समिति के खातों में अंतरित कर दिया गया है.
इसमें से 22395 बच्चों के खातों में 23755200 की राशि डाल कर 95 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त की गयी है. शेष की प्रक्रिया जारी है. सभी कोटि के 2905 बच्चों के लिए शिक्षा विभाग द्वारा प्राप्त 3414600 की राशि में से अबतक 2762 बच्चों के खातों में 3246600 रुपये की राशि डालकर 95.08 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त की गयी है, शेष की प्रक्रिया जारी है.
इस बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथलेश कुमार सिन्हा के साथ सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, बीइओ, समग्र शिक्षा अभियान के सभी संभागों के प्रभारी तथा एमडीएम के सभी जिला एवं प्रखंड साधनसेवियों ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










