पूर्व चयनित किसानों को ही मिलेगा योजना का लाभ
Updated at : 30 Mar 2019 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

अरवल : जिला संयुक्त भवन के जिला कृषि कार्यालय में जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में कृषि विभाग द्वारा अब तक किये गये कार्यों का एक-एक कर समीक्षा की गयी. बैठक के बाद डीएओ ने सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि […]
विज्ञापन
अरवल : जिला संयुक्त भवन के जिला कृषि कार्यालय में जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में कृषि विभाग द्वारा अब तक किये गये कार्यों का एक-एक कर समीक्षा की गयी.
बैठक के बाद डीएओ ने सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आदर्श आचार संहिता का पालन पूरी तरह सभी लोग पालन करेंगे. कोई भी नये किसान को नयी योजना का लाभ किसी भी हाल में नहीं देंगे.
साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में पूर्व से चयनित किसानों को ही योजना का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि डीजल अनुदान एवं गरमा बीज वितरण का कार्य तेजी से करें.
जो भी पूर्व के चयनित किसान हैं. उनके बीच ही गरमा बीज का वितरण करें. प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना के तहत अब तक कुल 14317 किसानों का आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमें कृषि समन्वयक के द्वारा 9713 किसानों के आये आवेदन की जांच की गयी है. शेष आये आवेदनों का कृषि समन्वयक के द्वारा जांच की जा रही है.
साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना के तहत आवेदन को अपर समाहर्ता के द्वारा 5041 आवेदन को सत्यापन कर अग्रसारित किया गया है. जबकि बिहार सरकार के द्वारा केंद्र सरकार को 4418 आवेदन को भेजा गया है.
बैठक में उन्होंने सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने-अपने प्रखंड में रहकर पूर्व के जो चयनित किसान है, उन्हीं किसान को योजना का लाभ दें. जितने भी किसानों की मिट्टी जांच के लिए नमूना आया था, सभी नमूना मिट्टी की जांच की जा चुकी है.
मिट्टी नमूना जांच के प्रमाणपत्र लोकसभा चुनाव के बाद किसानों के बीच वितरण किया जायेगा.
बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार, श्रीनिवास कुमार सिंह सहित कृषि विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




