ePaper

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर की जायेगी सख्त कार्रवाई

Updated at : 12 Mar 2019 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर की जायेगी सख्त कार्रवाई

अरवल : लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी रविशंकर चौधरी और एसपी उमाशंकर प्रसाद ने समाहरणालय सभाकक्ष में संवाददाता सम्मेलन किया. डीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेस नोट जारी होते ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है. अब इसका कड़ाई से पालन कराया […]

विज्ञापन
अरवल : लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी रविशंकर चौधरी और एसपी उमाशंकर प्रसाद ने समाहरणालय सभाकक्ष में संवाददाता सम्मेलन किया. डीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेस नोट जारी होते ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है. अब इसका कड़ाई से पालन कराया जायेगा. जहां भी इसके उल्लंघन की सूचना मिलेगी तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर अपने स्तर कार्रवाई की जायेगी.
आदर्श आचार संहिता कोषांग जिले में कार्य कर रहा है, वह कार्रवाई करेगा. इसके अलावा प्रत्येक प्रखंड के लिए सीओ को इसका नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने संपूर्ण व्यवस्था कर ली है.
जिला में कुल 381 भवन में 508 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जहां इवीएम और वीवीपैट का कैसे इस्तेमाल करें, इसकी जानकारी मतदान केंद्र पर जा कर दी गयी है. दोनों विधानसभा क्षेत्र मिलाकर कुल 4 लाख 91 हजार 176 मतदाता हैं. शत-प्रतिशत मतदान हो इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.
चुनाव के सफल संचालन के लिए 18 कोषांग बनाये गये हैं जो अपने-अपने निर्धारित कार्य को सफलतापूर्वक कर रहा है. किसी मतदाता को मतदान के दिन किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है. इस बार कुल 8 हजार 805 नये मतदाता जुड़े हैं. मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया नामांकन की आखिरी तीन दिन तक किया जायेगा.
जो नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे. उनका नाम हर हाल में जोड़ा जायेगा. मतदान के लिए 5 हजार 55 कर्मी की जरूरत है, इसकी व्यवस्था कर ली गयी है. एसपी ने बताया कि कुल मतदान केंद्रों में 278 मतदान केंद्र नक्सलग्रस्त और 142 बूथ क्रिटिकल है.ं आठ मतदान केंद्र सामान्य श्रेणी में है.
प्रत्येक मतदान केंद्र पर सशस्त्र बल को तैनात किये जाने की तैयारी है, इसके लिए 40 कंपनी अतिरिक्त बल की आवश्यकता है, जिसके लिए पत्राचार किया गया है. चुनाव के दौरान वर्ष 2009 और 2014 में जितने आदर्श आचार संहिता का पालन मामला दर्ज था उन सबका निष्पादन कर लिया गया है. लंबित कुर्की जब्ती का निष्पादन किया गया है.
उस पर भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है. जिला में कुल 559 लाइसेंसी हथियार हैं जिनमें 490 का सत्यापन कर लिया गया है. चुनाव को देखते हुए जिला को 55 सेक्टरों में बांटा गया है. फिलहाल पांच जगहों पर चेकपोस्ट खोले गये हैं. मतदान की तिथि नजदीक आयेगी तो 17 नये नाका बनाये जायेंगे.
हर जगह सीसीटीवी कैमरा लगाने की प्रक्रिया चल रहा है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में कुर्था विधायक पर पैसा लेने का प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी जो साक्ष्य के अभाव में खारिज कर दिया गया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीडीसी राजेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी पूनम कुमारी, जिला नजारत उपसमाहर्ता राकेश रंजन आदि उपस्थित थे.
समाहरणालय में राजनीतिक दलों को पढ़ाया गया आदर्श आचार संहिता का पाठ
अरवल. लोकसभा चुनाव की घोषणा के दूसरे दिन सोमवार को डीएम रविशंकर चौधरी और एसपी उमाशंकर प्रसाद ने जिले के राजनीतिक दलों के साथ समाहरणालय के सभाकक्ष में बैठक की. बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होना चाहिए.
आदर्श आचार संहिता की नियम से संबंधित पत्र आपको उपलब्ध करा दिया गया है. पालन के लिए एसएसटी का गठन दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में किया गया है.
चुनाव प्रचार के दौरान रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र नहीं बजना चाहिए. साथ ही ख्याल रखा जाये कि अगर जुलूस निकलता है तो यातायात भी प्रभावित नहीं होना चाहिए. किसी के निजी मकान पर अगर प्रचार से संबंधित झंडा-बैनर लगाना है तो उस मकान मालिक से इजाजत जरूरी है. सरकारी कार्यालय पर प्रचार वर्जित है.
एसपी ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है. आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी हाल में नहीं होने दिया जायेगा. बैठक में राजद जिलाध्यक्ष राम आशीष सिंह रंजन, जदयू के जिला महासचिव कृष्ण देव सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री आनंद चंद्रवंशी ,कांग्रेस नेता निसार अख्तर अंसारी, लोजपा के शिवलाल प्रसाद सीपीआइ के उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन