प्रमाणपत्र के लिए युवा लगा रहे ब्लॉक का चक्कर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
वंशी (अरवल) : सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को गरीब सवर्ण छात्रों की भीड़ लगी रही. छात्रों की टोली सोमवार को कभी बीडीओ राजेश कुमार दिनकर से मिल रही थी, तो कभी सीओ इंदु भूषण श्रीवास्तव की प्रतीक्षा कर रही थी. इस संबंध में सेनारी निवासी अमित शर्मा के पुत्र प्रिंस कुमार ने […]
विज्ञापन
वंशी (अरवल) : सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को गरीब सवर्ण छात्रों की भीड़ लगी रही. छात्रों की टोली सोमवार को कभी बीडीओ राजेश कुमार दिनकर से मिल रही थी, तो कभी सीओ इंदु भूषण श्रीवास्तव की प्रतीक्षा कर रही थी.
इस संबंध में सेनारी निवासी अमित शर्मा के पुत्र प्रिंस कुमार ने बताया कि मुख्यालय आने के बाद हमें कोई यह नहीं बता रहा है कि 10 प्रतिशत सवर्णों को जो आरक्षण मिला है, उसका सर्टिफिकेट निर्गत किया जायेगा जो एसएससी, एनटीपीसी और एफसीआई का फॉर्म निकला हुआ है, इसलिए हमलोग ब्लॉक का चक्कर लगा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ने 10 प्रतिशत आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू कर दिया. 18 फरवरी को इसकी घोषणा भी कर दी गयी, लेकिन आज तक ब्लॉक में इसका कोई प्रावधान नहीं लाया गया है.
इस संबंध में सीओ से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जिले से कोई इसका लिखित आदेश नहीं है, इसलिए अभी इस पर कोई विचार नहीं किया जायेगा. सीओ से मिलने वालों में रविकांत कुमार, अजय शर्मा, पुष्कर कुमार, राधे मोहन, रितेश कुमार, पप्पू कुमार आदि उपस्थित थे. छात्रों ने बताया कि आरक्षण प्रमाणपत्र को लेकर हमलोग आंदोलन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन