राधा बाबा का 13वां प्राकट्य महोत्सव शुरू

Updated:
विज्ञापन

वंशी (अरवल ) : सदर प्रखंड के पखरपुर गांव में संत शिरोमणि श्री राधा बाबा का 13वां प्राकट्य महोत्सव का शुभारंभ जलभरी के साथ हुआ. सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा के साथ सात किलोमीटर की दूरी पैदल चलते हुए जनकपुर धाम सोन नदी तट पर पहुंचे. जहां पर स्नान पूजन के […]

विज्ञापन
वंशी (अरवल ) : सदर प्रखंड के पखरपुर गांव में संत शिरोमणि श्री राधा बाबा का 13वां प्राकट्य महोत्सव का शुभारंभ जलभरी के साथ हुआ. सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा के साथ सात किलोमीटर की दूरी पैदल चलते हुए जनकपुर धाम सोन नदी तट पर पहुंचे. जहां पर स्नान पूजन के साथ संकल्प लेकर पवित्र कलश में जल भरे. मुख्य यजमान बृजेश ठाकुर अपनी पत्नी के साथ पहले पूजा अर्चना किये.
बाजे-गाजे व हाथी घोड़ा के साथ कलश लेकर राधा बाबा आश्रम तक पहुंचा जहां पर कलश को रखा गया. राधा बाबा प्रकाश महोत्सव पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जायेगा. भागवत कथा सात-तेरह मार्च तक चलेगा. इस दौरान मथुरा वृंदावन से आये कलाकारों द्वारा रासलीला का भी आयोजन किया जायेगा.
महोत्सव के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि राधा बाबा का प्राकट्य महोत्सव हर वर्ष धूमधाम से ऐतिहासिक ढंग से मनाया जाता है. उन्होंने बताया की प्राकट्य महोत्सव में जिला के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से भी लोग आते हैं और राधा बाबा के दर्शन करते हैं. जिले के लिए यह राधा बाबा प्राकट्य महोत्सव बहुत ही गौरव की बात है. इस संत शिरोमणि राधा बाबा के प्रकाश महोत्सव के अवसर पर समिति के सचिव मनोज कुमार सेन, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन