घर से बुला कर युवक को अपराधियों ने मारी गोली, मौत

Updated:
विज्ञापन

आरा के नवादा थाना क्षेत्र के बंगाली हाता के पास रविवार की देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.

विज्ञापन

पटना : शहर के नवादा थाना क्षेत्र के बंगाली हाता के पास रविवार की देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान जवाहर टोला निवासी पवन पासवान के रूप में की गयी है. उसे घर से बुलाकर अपरािधयों ने चार गोलियां मारीं. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना के बाद जवाहर टोला मुहल्ले में तनाव व्याप्त है. घटना के कारणों का पता स्पष्ट नहीं हो रहा है, लेकिन मृतक के भाई ने मोहल्ले के ही एक करीबी युवक का नाम लिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना को गैंगवार में अंजाम दिया गया है. पवन पासवान भी कई कांडों में संलिप्त था. शहर के कोचिंग संचालक से दो वर्ष पूर्व रंगदारी की मांग की गयी थी और गोलियां भी चलायी गयी थीं. उस घटना में पवन पासवान का नाम शामिल था. बताया जा रहा है कि बंगाली हाता के पास हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें पवन पासवान को गोली लग गयी और उसकी मौत हो गयी.

पुलिस कर रही है छापेमारी: पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घटना में मृतक के करीबी सूरज पासवान का नाम आ रहा है, जिसको चिह्नित कर पुलिस उसके कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. हाल के दिनों में पवन पासवान और सूरज पासवान के बीच विवाद चल रहा था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन