सड़क किनारे पैदल जा रही बुजुर्ग महिला को ट्रक ने मारी टक्कर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
जख्मी महिला धनगाई थाना क्षेत्र के कुसहा टोला निवासी
विज्ञापन
आरा.
आरा-मोहनिया नेशनल हाइवे पर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के कुसहा टोला फॉल के समीप मंगलवार की शाम अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे पैदल जा रही एक बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी, जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया. जहां उनका इलाज कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार जख्मी बुजुर्ग महिला धनगाई थाना क्षेत्र के कुसहा टोला निवासी भिखारी चौधरी की 65 वर्षीया पत्नी सुरती देवी हैं. वहीं घटना के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गया. घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना घटना स्थल पर पहुंच ट्रक को जब्त कर लिया है. जबकि चालक मौके से फरार हो गया. इधर जख्मी बुजुर्ग महिला के पोते निरहू कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम शौच करने के लिए सड़क किनारे से जा रही थी. उसी दौरान कुसहा टोला फॉल के समीप पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक में उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन