वीकेएसयू ने बढ़ाई आवेदन की तिथि, अब 23 जुलाई तक करें वोकेशनल कोर्स में अप्लाई

Author Ashutosh pandey|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) ने अपने व्यावसायिक (वोकेशनल) पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 23 जुलाई 2026 कर दिया है. यह उन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं.

विज्ञापन

Veer Kunwar Singh University : आरा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) के विभिन्न व्यावसायिक (वोकेशनल) पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 जुलाई 2026 कर दी गई है. इच्छुक अभ्यर्थी अब 23 जुलाई की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों के लिए खुला आवेदन पोर्टल

विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार बीबीए, बीसीए, बीएलआईएस, बीए-एलएलबी, एलएलबी, बायोटेक्नोलॉजी, बीएफएससी, एमबीए और एमसीए सहित विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन पोर्टल दोबारा खोल दिया गया है.

छात्रों के लिए अंतिम अवसर

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि जो अभ्यर्थी किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर सके हैं, उनके लिए यह अंतिम अवसर है. निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा. इसलिए छात्र-छात्राओं को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है.

पोर्टल पर उपलब्ध है पूरी जानकारी

नामांकन से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय के अधिकृत नामांकन पोर्टल पर उपलब्ध है. विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करने और तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए जल्द आवेदन करने की अपील की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन