आरा : एनसीयूआई शासी परिषद चुनाव में विशाल सिंह की बड़ी जीत, 11 वोट हासिल कर बने प्रतिनिधि

विशाल सिंह को बधाई देते परिषद के अन्य सदस्य | Prabhat Khabar Network
भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ (एनसीयूआई) की शासी परिषद के चुनाव में आरा के विशाल सिंह ने शानदार जीत हासिल की है. उन्होंने 11 मतों के साथ यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है.
भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ (एनसीयूआई) की शासी परिषद के चुनाव में आरा के विशाल सिंह ने परचम लहराया है। एनसीएफ और बिस्कोमान के अध्यक्ष विशाल को 18 जुलाई को हुए चुनाव के 12 सदस्यों वाले सहकारी अध्यक्षों के समूह में 11 मत हासिल हुए.
भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ भारत में सहकारी आंदोलन का प्रतिनिधित्व करने वाला सर्वोच्च शीर्ष संगठन है. हर पांच साल पर इसके शासी परिषद में 21 सदस्यों का चुनाव क्षेत्रवार कोऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष करते हैं. बाद में शासी निकाय के चुने हुए प्रतिनिधि ही अपने बीच से एनसीयूआई का अध्यक्ष चुनते हैं. इसके वर्तमान अध्यक्ष दिलीप संघानी हैं और उनका कार्यकाल 2025 के समाप्त हो चुका है.
संघानी अभी इफको के भी चेयरमैन के पद पर हैं और गुजरात सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं. विशाल सिंह का निर्वाचन नेशनल लेवल कोऑपरेशन सोसाइटी एवं फेडरेशन समूह से प्रतिनिधि के रूप में हुआ है.विशाल बिहार मेंए सहकारिता आंदोलन को पहचान देने वाले स्व. तपेश्वर सिंह के पौत्र एवं पूर्व सांसद स्व. अजीत सिंह और मीना सिंह के पुत्र हैं.
Also Read : शेखपुरा : पैक्स और व्यापार मंडलों को 26 जुलाई तक चावल जमा करने का निर्देश, 1483 MT आपूर्ति अब भी बाकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










