ePaper

हादसे के 38 घंटे बाद मिला डूबे विशाल का शव

Updated at : 03 Feb 2026 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
हादसे के 38 घंटे बाद मिला डूबे विशाल का शव

ग्रामीणों ने कोईलवर-डोरीगंज पथ पर आगजनी कर सड़क को किया जाम

विज्ञापन

कोईलवर.

रविवार की दोपहर 12 बजे के करीब अपने दो दोस्तों के साथ सोन नदी में डूबे विशाल का शव नहीं मिलने पर ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया. तीसरे दिन भी शव न मिलने पर आक्रोशित ग्रामीण कोईलवर-डोरीगंज पथ पर आगजनी करते हुए सड़क जाम कर धरने पर बैठ गये.

इधर तीसरे दिन सुबह से ही सोन नदी में खोजबीन कर रही एसडीआरएफ की टीम को महाजाल की मदद से घटना के 38 घंटे बाद दोपहर ढाई बजे के करीब डूबे विशाल के शव को ढूंढने में सफलता हाथ लगी. इधर सड़क जाम कर रहे लोगों को जब शव मिलने की सूचना मिली तो सभी जाम समाप्त कर सोन नदी पहुंचे.

सड़क जाम के कारण लग रहा लंबा जामइधर सड़क जाम की वजह से कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर दो घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा, जिससे आमजन, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इस बाबत थानाध्यक्ष नरोतमचंद्र ने बताया कि रविवार की दोपहर पुराना हरिपुर के छह दोस्त अपने गांव के समीप सोन नदी में नहाने पहुंचे थे, जहां नहाने के क्रम में गहरे पानी में डूबने से तीन की मौत हो गयी थी. घटना के दिन ही दो युवकों के शव को ढूंढ निकाला गया था, लेकिन एक युवक विशाल का शव काफी प्रयासों के बाद भी नहीं मिल सका था. रविवार की देर शाम तक सर्च अभियान चलाकर डूबे युवक की तलाश की गयी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली. दूसरे दिन सोमवार को भी एसडीआरएफ की टीम ने पूरे दिन नदी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन निराशा हाथ लगी थी. तीसरे दिन मंगलवार को पुनः एसडीआरएफ की टीम सोन नदी में उतरी और सर्च अभियान चलाया, जहां घटना के लगभग 38 घंटे बाद दोपहर ढाई बजे के करीब महाजाल की मदद से शव को नदी के तलहटी से खोज निकाला गया. इधर शव मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया. घटना को लेकर अहले सुबह से ही ग्रामीणों का हुजूम सोन नदी घाट पर पहुंच गया था. दिन चढ़ने के बाद भी शव की बरामदगी नहीं होने पर नदी किनारे जुटे लोगों का आक्रोश बढ़ गया और वे परिजनों के साथ मुख्य सड़क पर आकर आगजनी कर सड़क जाम कर धरने पर बैठ गये. लगभग दो घंटे से अधिक समय तक सैकड़ों लोग सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करते रहे. दोपहर बाद ढाई बजे शव बरामद होने की सूचना मिली तब जाकर सड़क जाम समाप्त हो सका.

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन