पत्नी से झगड़ा के बाद ब्लेड से हाथ काटा

Updated:
विज्ञापन

नवादा थाना क्षेत्र के अनाथ मोहल्ले में सोमवार की सुबह हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मुहल्ले में सोमवार की सुबह पत्नी से झगड़ा के बाद गुस्से में आकर पति ने ब्लेड से अपना हाथ को काट लिया, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया. इसके बाद पर परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार जख्मी युवक नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मुहल्ला निवासी नंदन कुमार है. इधर जख्मी युवक के बेटे आलोक कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह किसी बात को लेकर मम्मी से झगड़ा हो गया, जिसके बाद गुस्से में आकर उन्होंने ब्लेड से अपने दाहिने हाथ को कई जगहों पर काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन