स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार मजदूर को रौंदा, गयी जान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
आरा/पीरो.
बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के मनैनी छलका के समीप मंगलवार की सुबह का अनियंत्रित स्कॉर्पियो साइकिल सवार एक मजदूर को रौंद दिया. हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. वहीं, घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार मृतक पीरो थाना क्षेत्र के मनैनी गांव निवासी स्व.राम किशुन राम के 50 वर्षीय पुत्र विक्रमा पासवान है. वह पेशे से मजदूर थे एवं राजमिस्त्री में मजदूरी करते थे. इधर मृतक के बेटे इंद्रजीत पासवान ने बताया कि मंगलवार की सुबह साइकिल से उनके बेटे को स्कूल पहुंचाने के लिए गये थे. स्कूल पहुंचाने के बाद जब वह वापस गांव लौट रहे थे. लौटने के क्रम में जैसे ही वह मनैनी छलका के समीप पहुंचे. तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. इसके बाद में मौजूद लोगों द्वारा इसकी सूचना परिजनों को मिली. सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी फूलझारो देवी व एक पुत्र इंद्रजीत पासवान एवं एक पुत्री रिंकू देवी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी फूलझारो देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन