मौसेरे भाई की शादी में जा रहे मां-बेटा सड़क हादसे में घायल

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 12 Feb 2026 6:11 PM

विज्ञापन

सकड्डी-नासरीगंज पथ पर चांदी थाना क्षेत्र के हरवंश उच्च विद्यालय के समीप हुई घटना

विज्ञापन

कोईलवर.

सकड्डी-नासरीगंज पथ पर चांदी थाना क्षेत्र के हरवंश उच्च विद्यालय के समीप एक सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे बुरी तरह से जख्मी हो गय. मां-बेटे अपने मौसेरे भाई की शादी में शरीक होने बाइक से जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में दोनों मां-बेटे बुरी तरह से जख्मी हो गये.

घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया. किसी तरह दोनों को स्थानीय राहगीरों और डायल 112 की सहायता से कोईलवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया. दोनों जिले के बेलाउर से बिहटा के अमनाबाद शादी में शामिल होने जा रहे थे. मिली जानकारी के अनुसार जिले के खोपिरा, बेलाउर निवासी उमेश चौधरी की 40 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी अपने बेटे 24 वर्षीय कुंदन कुमार के साथ बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद गांव में अपनी बहन के बेटे की शादी में शामिल होने जा रही थीं. इसी दौरान चांदी थाना क्षेत्र के हरवंश हाइ स्कूल चांदी के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार मां-बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. इधर स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए कोईलवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचायी, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को खदेड़ कर धर दबोचा है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

कोईलवर. सकड्डी-नासरीगंज पथ पर चांदी थाना क्षेत्र के हरवंश उच्च विद्यालय के समीप एक सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे बुरी तरह से जख्मी हो गय. मां-बेटे अपने मौसेरे भाई की शादी में शरीक होने बाइक से जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में दोनों मां-बेटे बुरी तरह से जख्मी हो गये. घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया. किसी तरह दोनों को स्थानीय राहगीरों और डायल 112 की सहायता से कोईलवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया. दोनों जिले के बेलाउर से बिहटा के अमनाबाद शादी में शामिल होने जा रहे थे. मिली जानकारी के अनुसार जिले के खोपिरा, बेलाउर निवासी उमेश चौधरी की 40 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी अपने बेटे 24 वर्षीय कुंदन कुमार के साथ बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद गांव में अपनी बहन के बेटे की शादी में शामिल होने जा रही थीं. इसी दौरान चांदी थाना क्षेत्र के हरवंश हाइ स्कूल चांदी के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार मां-बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. इधर स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए कोईलवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचायी, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को खदेड़ कर धर दबोचा है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन