कोईलवर सिक्स लेन पुल पर अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, हालत गंभीर
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन
जख्मी युवक पटना जिले के मसौढ़ी का है रहनेवाला
विज्ञापन
कोईलवर.
पटना-बक्सर फोरलेन सड़क के कोईलवर सिक्सलेन पुल के पूर्वी छोर पर गुरुवार की अहले सुबह छह बजे के करीब आरा से पटना जाने वाले लेन में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से जा टकराया. इस घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल युवक की पहचान पटना जिले के मसौढ़ी निवासी मुकेश कुमार के रूप में की गयी है. हादसे में उसके सिर और बाएं हाथ में गंभीर चोटें आयी हैं. इधर घटना के समय आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को प्राथमिक सहायता दिलाई और इलाज के लिए पटना भेजा. प्रत्यक्षदर्शीयों ने कहा कि घायल युवक ने पूछताछ के क्रम में बताया कि वह आरा में एक शादी समारोह में शामिल होकर अहले सुबह पटना के मसौढ़ी लौट रहा था. इसी दौरान पुल पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गया. फिलहाल युवक का इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन