कीटनाशक का सेवन करने से पटना निवासी युवती की हालत बिगड़ी
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन
नवादा थाना क्षेत्र के रमना मैदान में सोमवार की दोपहर हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
शहर के नवादा थाना क्षेत्र के रमना मैदान में सोमवार की दोपहर कीटनाशक का सेवन करने से पटना निवासी युवती की हालत काफी गंभीर हो गयी, जिसके बाद उसके रिश्ते में लग रहे भाई एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार उक्त युवती पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के मनेर गांव निवासी 20 वर्षीया रिया पाठक है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उसका इंटर का परीक्षा केंद्र बिहटा में था. परीक्षा देने के बाद वह रमना मैदान पहुंची. वहां पर वह अपनी कुछ सहेलियों के साथ बैठी हुई थी. उसी दौरान उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गयी. हालांकि उक्त युवती ने कीटनाशक का सेवन क्यों किया. इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन