बहू की हत्या में फरार ससुर के घर चिपकाया गया इश्तेहार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पीरो थाना पुलिस ने वार्ड नंबर छह निवासी आरोपित के घर की कार्रवाई

विज्ञापन

आरा.

पीरो थाना पुलिस ने दहेज की खातिर बहू की हत्या में फरार ससुर के घर इश्तेहार चिपकाया. फरार आरोपित पीरो थाना क्षेत्र के पीरो नगर वार्ड नंबर-6 निवासी निरंजन प्रसाद साह है. बावजूद इसके आरोपित पुलिस या कोर्ट के समक्ष सरेंडर नहीं करते हैं, तो पुलिस उसके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करेगी.

बता दें कि चार सितंबर को ससुराल वालों पर खुशबू कुमारी की पीट-पीटकर हत्या कर देने की प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी गयी थी, जिसके बाद रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के चंदनपुरा गांव निवासी मृतका के पिता छोटन कुमार द्वारा मृतका के पति पवन कुमार, ससुर निरंजन प्रसाद एवं सास पूनम देवी सहित ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी दर्ज उपरांत पुलिस ने मृतका के पति पवन कुमार, सास पूनम देवी एवं चचेरे ससुर अलख नारायण साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जबकि ससुर निरंजन प्रसाद फरार चल रहा था.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन