50 घंटे की मशक्कत के बाद तालाब में डूबे बच्चे का मिला शव
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन
मंगलवार के दिन खेलने के दौरान तालाब में गिर गया था 12 वर्षीय इसराफिल
विज्ञापन
पीरो.
पीरो नगर के वार्ड नंबर 12 स्थित तालाब में डूबे छह वर्षीय बच्चे मो इसराफिल का शव 50 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार को बरामद कर लिया गया. बता दें कि वार्ड नंबर 12 निवासी मो सफीक शाह का पुत्र मो इसराफिल मंगलवार को खेलने के दौरान पैर फिसलने से पानी भरे तालाब में गिर गया था. बच्चे के तालाब में डूबने के बाद ढूंढने के लिए स्थानीय युवकों के साथ एसडीआरएफ की टीम लगी थी. दरअसल पानी के बहाव के कारण शव बहकर बीच तालाब में चल गया था. वहीं तालाब में भरे कीचड़ और कचरे के कारण भी शव को ढूंढने में लगी टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. मंगलवार को बच्चे के डूबने की खबर के बाद ही उसको ढूंढने का अभियान स्थानीय लोगों द्वारा शुरू कर दिया गया था. बाद में एसडीआरएफ की टीम भी इस कार्य में जुट गयी थी, लेकिन मंगलवार और बुधवार को काफी प्रयास के बाद भी ढूंढा नहीं जा सका था. इसके बाद गुरुवार को इस अभियान में उतरी टीम को आखिरकार सफलता हासिल हुई. दो दिनों तक तालाब में रहने के कारण शव की स्थिति काफी बिगड़ गयी है. शव मिलने के बाद उसके परिवार के लोग बिलख कर रोने लगे, जिससे माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया. इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए आरा भेज दिया है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन