कोईलवर में एनएच और एसएच किनारे के धर्मकांटा रोक रहे वाहनों की रफ्तार
Updated at : 07 Aug 2024 10:30 PM (IST)
विज्ञापन

धर्मकांटा पर वजन कराने के लिए खड़े होते हैं बड़े वाहन, रोज लग रहा जाम
विज्ञापन
कोईलवर.
प्रखंड क्षेत्र से गुजरनेवाले एनएच और एसएच के किनारे बने धर्मकांटा परेशानी का सबब बन रहे हैं. इन धर्मकांटा की वजह से हर रोज जाम लग रहा है और यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लग रहा है. नतीजतन आम लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कोईलवर प्रखंड क्षेत्र से गुजरनेवाले एनएच और एसएच पर तकरीबन आधा दर्जन धर्मकांटा हैं, जिससे परेशानी हो रही है.बालू लदे ट्रकों से उतरे बालू बढ़ा रहे परेशानी :
कोईलवर प्रखंड के तीन थाना क्षेत्र कोईलवर, गीधा और चांदी में से चांदी थाना क्षेत्र में एक भी धर्मकांटा सड़क पर नहीं है. जबकि कोईलवर थाना क्षेत्र में सकड्डी में दो और गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर में दो और गीधा में दो धर्मकांटा चालू हालत में हैं, जिनपर बालू लदे वाहनों का वजन किया जाता है. सबसे ज्यादा परेशानी बालू लदे ट्रकों के वजन करनेवाले धर्मकांटा पर ही होता है. बालू लदे वाहनों के धर्मकांटा पर वजन करने के पश्चात जो बालू ज्यादा हो जाता है, उसे वहीं धर्मकांटा के आसपास सड़क किनारे फेंक दिया जाता है. एनएच और एसएच के किनारे फेंके गये बालू की वजह से अन्य वाहनों को परेशानी हो रही है.धर्मकांटा की वजह से सड़क पर लग रहा जाम :
एनएच और एसएच के किनारे जहां-जहां धर्मकांटा है, वहां उस सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें सड़क जाम कर रही है. सकड्डी-चांदी पथ पर स्थित धर्मकांटा पर वजन करानेवाले ट्रकों की वजह से इस सड़क पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रह रही है. बालू लदे ट्रकों की कतार कुल्हड़िया रेल ओवरब्रिज तक पहुंच रही है. वहीं, गीधा और कायमनगर में स्थित धर्मकांटा से एनएच पर जाम लग रहा है. इसके साथ ही सड़कों तक मिट्टी और बालू फैल कर दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




