नगर पंचायत व पुलिस के रवैया से फुटपाथी दुकानदारों में आक्रोश, देंगे धरना

Updated:
विज्ञापन
नगर पंचायत व पुलिस के रवैया से फुटपाथी दुकानदारों में आक्रोश, देंगे धरना

व्यवसायी संघ के अध्यक्ष से फुटपाथी दुकानदारों ने की बात

विज्ञापन

गड़हनी.

फुटपाथी दुकानदारों को पुलिस के द्वारा आये दिन तंग करने से दुकानदार नगर पंचायत व पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश में हैं. मामला है कि नगर पंचायत में गड़हनी के गोला बाजार से लेकर सब्जी बाजार तक आये दिन नगर पंचायत व पुलिस के द्वारा जानबूझकर तंग किया जा रहा है.

तंग करने से गुस्साए फुटपाथी दुकानदारों ने अब पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने का मन बना लिया है. शुक्रवार को भी चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह व गड़हनी थानाध्यक्ष के द्वारा दुकानदारों को सड़क किनारे स्थायी दुकान लगाने से मना किया गया. कहा गया कि सड़क से पीछे लगाये गये लोहे की बैरिकेडिंग के पीछे दुकान लगानी है, लेकिन कोई स्थाई दुकान नहीं लगेगी. इस रवैया से दुकानदार अब बहुत गुस्सा में हैं और व्यवसायी संघ के अध्यक्ष श्रीनिवास यादव को बुलाकर रणनीति बना रहे थे. अध्यक्ष ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर दुकानदारों को जानबूझ कर आये दिन तंग किया जा रहा है. वहीं प्रशासन के द्वारा भेद -भाव भी किया जा रहा है, जो ठीक बात नहीं है. अब सभी दुकानदारों के पास एक ही रास्ता बच्चा हुआ है, सभी फुटपाथी दुकानदार दुकान बंद कर अनिश्चित कालीन हड़ताल कर धारना पर बैठेंगे.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन