वृद्ध की हत्या मामले में पिता-पुत्र समेत चार पर प्राथमिकी, तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
वृद्ध की हत्या मामले में पिता-पुत्र समेत चार पर प्राथमिकी, तीन गिरफ्तार

मृतक के बेटे राजेश राम के आवेदन पर दर्ज की गयी प्राथमिकी अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अगिआंव बाजार दलित टोली में सोमवार सुबह हुई थी घटना

विज्ञापन

आरा.

अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अगिआंव बाजार दलित टोली में वृद्ध हत्याकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी. मृतक के बेटे राजेश राम के आवेदन पर उसी गांव के निवासी परमानंद राम उर्फ मूसा राम, उसके तीन पुत्र धर्मेंद्र राम, चंदन राम एवं निरंजन राम को नामजद आरोपित बनाया गया है.

प्राथमिकी दर्ज उपरांत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परमानंद राम उर्फ मूसा राम, उसके बेटे धर्मेंद्र राम एवं चंदन राम को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि निरंजन राम फरार चल रहा है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने दी. दर्ज प्राथमिकी में मृतक के बेटे राजेश राम द्वारा बताया गया है कि रविवार की शाम नाली में पानी जाम हो जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. हालांकि बात खत्म हो गयी थी. सोमवार की सुबह आरोपित पक्ष के लोग दोबारा उनके दरवाजे पर आये और मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के दौरान उनके द्वारा गड़ासी से मारकर उसके पिता इंद्रचंद राम की हत्या कर दी. हमले में वह भी जख्मी हो गया था. बता दें कि रविवार की शाम अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अगिआंव बाजार दलित टोली में उसी गांव के निवासी स्व.दूधनाथ राम के पुत्र इंद्रचंद राम सह दुकानदार की गड़ासी से मारकर हत्या कर दी गयी थी. जबकि मारपीट के दौरान मृतक का बेटा राजेश राम एवं दूसरे पक्ष के परमानंद राम उर्फ मूसा राम, धर्मेंद्र राम एवं चंदन राम जख्मी हो गये थे.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन