कट्टा, देसी पिस्टल और 13 कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन
मुफस्सिल थाना पुलिस ने गंगहर गांव से आरोपित को पकड़ा
विज्ञापन
आरा.
मुफस्सिल थाना पुलिस ने अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के गंगहर गांव से मंगलवार हुई. तलाशी के दौरान उसके पास से एक कट्टा, एक देसी पिस्टल एवं 13 कारतूस बरामद किया. गिरफ्तार बदमाश मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगहर गांव निवासी छट्ठू यादव का पुत्र किसान यादव है. बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की गंगहर गांव में एक युवक दो हथियार लेकर घूम रहा है. सूचना के सत्यापन हेतु मुफस्सिल थाना पुलिस वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर ली. मुफस्सिल थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान किसान यादव ने बताया कि उसने कट्टा खरीदा था और पिस्टल व कारतूस धोबहा थाना क्षेत्र निवासी उसके दोस्त जीतू कुमार का है. इसे लेकर मुफस्सिल थाना में किसान यादव एवं धोबहा थाना क्षेत्र निवासी उसके साथी जीतू कुमार के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने जीतू कुमार की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन