छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

टाउन थाना पुलिस ने खेताड़ी मुहल्ला से की गिरफ्तार

विज्ञापन

आरा.

टाउन थाना पुलिस ने छेड़खानी व पॉस्को एक्ट में आरोपित एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के खेताड़ी मुहल्ला जेल रोड से रविवार को की. गिरफ्तार आरोपित टाउन थाना क्षेत्र के खेताड़ी मुहल्ला जेल रोड निवासी अब्दुल रहमान का पुत्र मो. मुन्ना है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने दी.

उन्होंने बताया कि उसी थाना क्षेत्र की एक किशोरी शुक्रवार को जब पढ़ने के लिए जा रही थी. उसी बीच उसके साथ आरोपित के द्वारा छेड़खानी की गयी थी. जिसके बाद पीड़िता के द्वारा टाउन थाने में आरोपित के खिलाफ छेड़खानी व पॉस्को को एक्ट नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन