बक्सर के ट्रैक्टर चालक को गोली मारने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
बक्सर के ट्रैक्टर चालक को गोली मारने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

जख्मी शौकत अली के आवेदन पर दो अज्ञात बाइक सवारों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

विज्ञापन

आरा

. बक्सर निवासी ट्रैक्टर चालक शौकत अली को गोली मारने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जख्मी के बयान पर बाइक सवार दो अज्ञात हथियारबंद बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में बताया गया है कि वह गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव अपने ससुराल आया हुआ था.

गुरुवार की रात जब वह गजराजगंज बाजार से पैदल वापस करीसाथ अपने ससुराल लौट रहा था. इसी दौरान गजराजगंज फ्लाइ ओवरब्रिज के समीप एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उनके साथ मारपीट की. उसके बाद बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. बता दें कि गुरुवार की रात बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी जुम्मादद्दीन के 50 वर्षीय पुत्र शौकत अली कारीसाथ गांव अपने ससुराल आये थे. गुरुवार की रात जब वह गजराजगंज बाजार से वापस अपने ससुराल लौट रहे थे. उसी दौरान बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और गोली मार दी थी. गोली उनके दाहिने पैर में घुटने के पास लगी थी. इधर, गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंचल महथा ने बताया कि आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन