दो बाइकों में भिड़ंत, दो भाई समेत तीन जख्मी

Updated:
विज्ञापन

धोबहा थाना क्षेत्र के धोबहा गांव के समीप की घटना

विज्ञापन

आरा.

आरा-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर धोबहा थाना क्षेत्र के धोबहा गांव के समीप दो बाइक सवाराें की सीधी भिड़ंत हो गयी. इस हादसे में एक बाइक पर सवार सगे भाई समेत तीन लोग जख्मी हो गये. इसके बाद डायल 112 नंबर पुलिस वाहन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार घायलों में धोबहा थाना क्षेत्र के शुकुलपुरा गांव निवासी बिजली प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र करण कुमार, 28 वर्षीय पुत्र संटू कुमार एवं अनिल कुमार का 18 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार शामिल है. इसमें करण कुमार व संटू कुमार वर्तमान में नवादा थाना नवादा मुहल्ला में रहते है. इधर करण कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम वह तीनों बाइक पर सवार होकर नवादा से अपने गांव शुकुलपुरा गांव घूमने जा रहा था. उसी दौरान धोबहा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक सवार से सीधी भिड़ंत हो गयी, जिससे वह तीनों जख्मी हो गये. इसके बाद डायल 112 नंबर पुलिस वाहन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन