दो माह पहले घर से भागी युवती बरामद

Updated:
विज्ञापन

परिजनों ने तय कर रखी थी शादी, तभी मौका देख भाग गयी थी युवती

विज्ञापन

तरारी.

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तरारी थाना अंतर्गत एक गांव से दो माह पहले शादी के लिए प्रेमी संग भागी युवती को पुलिस ने भकुरा गांव से बरामद कर लिया है. बताया जाता है कि परिवारवालों ने युवती की शादी कहीं तय की थी. यह रिश्ता युवती को पसंद नहीं था, जिसके कारण युवती मौका पाकर 30 अप्रैल को घर से भाग गयी, जिसको लेकर युवती के पिता ने तरारी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इधर घर से भागने के बाद उसने बिक्रमगंज जाकर आस्कामिनी मंदिर में भकुरा गांव के अपने प्रेमी रौशन कुमार से शादी रचा ली और उसकी पत्नी के रूप में उसके साथ रहने लगी थी. युवती के भकुरा गांव में मौजूद होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे बरामद कर लिया है. युवती से आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के लिए उसे आरा कोर्ट भेज दिया है. वहीं घटना की चर्चा पूरे दिन इलाके में होती रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन