शहर के बेगमपुर छठ घाट पर बच्चा डूबा, तलाश जारी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने धरहरा पुल पर आगजनी कर जताया विरोध
विज्ञापन
आरा.
नगर थाना अंतर्गत खतरनाक घोषित बेगमपुर गांगी नदी घाट पर पानी में एक बच्चा डूब गया. हालांकि देर रात तक उसे नदी से निकाला नहीं जा सका था. वहीं, घटना से आक्रोशित लोगों ने विरोध में धरहरा पुल पर आगजनी कर सड़क जाम कर दी. बाद में थानाध्यक्ष देवराज राय के समझाने बुझाने के बाद जाम समाप्त हुआ. जानकारी के अनुसार बेगमपुर घाट पर नीरज कुमार डूब गया. स्थानीय लोगों द्वारा एनडीआरएफ की टीम को बुलाने को लेकर आगजनी कर विरोध करने लगे. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पहुंचे. उन्होंने कहा कि रात होने के कारण एनडीआरएफ टीम नहीं आ सकी. सुबह खोजबीन के लिए टीम उपलब्ध रहेगी. इसके बाद जाम समाप्त हुआ.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन