सिन्हा में निकली भव्य शिव बारात, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा इलाका

Updated:
विज्ञापन

बारात में भालू, बानर, यक्ष, गण व नर-नारी के वेश में सजे भक्त गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते चल रहे थे

विज्ञापन

बड़हरा.

प्रखंड अंतर्गत सिन्हा बाजार स्थित शिव परिवार, मां काली एवं संकटमोचन मंदिर के जीर्णोद्धार सह प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के अवसर पर गुरुवार को भव्य शिव परिवार बारात की झांकी निकाली गयी. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर परिसर से शिव-परिवार, मां काली व संकटमोचन को पालकी पर विराजमान कर शोभायात्रा की शुरुआत हुई.

पालकी के कहार के रूप में जितेंद्र तिवारी,भरत सिंह, धनंजय प्रसाद, राम अवतार सिंह समेत श्रद्धालु बारी-बारी से शामिल हुए. बारात में भालू, बानर, यक्ष, गण व नर-नारी के वेश में सजे भक्त गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते चल रहे थे, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो उठा. शोभायात्रा कवलछपरा मठिया, गजियापुर, बक्सर-कोईलवर तटबंध, सिन्हा ठाकुरबाड़ी, काली मंदिर, हनुमान मंदिर, नागा बाबा की कुटिया, यज्ञशाला, काली माई व अनजान ब्रह्म बाबा होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची. मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने शिव बारात का स्वागत किया. हजारों की संख्या में शामिल श्रद्धालुओं के ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा. भगवान शिव की अलौकिक झांकी आकर्षण का केंद्र रही. सुरक्षा व्यवस्था के लिए यज्ञ समिति द्वारा व्यापक इंतजाम किये गये थे. पीठाधीश्वर सह यज्ञाधीश स्वामी सच्चिदानंद महाराज के सानिध्य में महायज्ञ आयोजित है. छह फरवरी को रुद्राभिषेक, प्राण प्रतिष्ठा व भंडारा होगा. वहीं, तीन से सात फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से बनारस से आये कथा वाचक स्वामी महेंद्र स्वरूप जी महाराज श्रद्धालुओं को अमृतमय कथा का रसपान करा रहे हैं. महायज्ञ में घांघर मठिया के महंत स्वामी बैकुंठनाथ स्वामी समेत अन्य संतों का भी महत्वपूर्ण योगदान है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन