देवचंदा मोड़ के समीप अधेड़ का शव बरामद
बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर पीरो थाना क्षेत्र के देवचंदा मोड़ के समीप शुक्रवार की दोपहर मिला शव
आरा. बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर पीरो थाना क्षेत्र के देवचंदा मोड़ के समीप शुक्रवार की दोपहर एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद हुआ है, जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पीरो थाना पुलिस को दी गयी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी. पुलिस शव की पहचान पीरो नगर अंतर्गत पोस्टऑफिस के समीप रहनेवाले मो मोहर्रम के पुत्र मो कैशर के रूप में की है. परिजनों के अनुसार मृत मो कैशर टेंट में मिस्त्री का काम करता था और गुरुवार को टेंट के काम के लिए घर से निकले थे. गुरुवार की रात वह घर नहीं लौटा. इधर शुक्रवार की दोपहर देवचंदा सड़क के किनारे से उसका शव बरामद किया गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए