लूटकांड के दो आरोपित गिरफ्तार, बाइक जब्त

Updated:
विज्ञापन

चांदी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपितों को पकड़ा

विज्ञापन

कोईलवर.

चांदी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लूटकांड के दो फरार आरोपितों को धर दबोचा है. पकड़े गये आरोपितों की पहचान चंदन कुमार एवं मनीष कुमार के रूप में की गयी है. दोनों थाना क्षेत्र के भदवर गांव के निवासी हैं.

इस बाबत चांदी थानाध्यक्ष राकेश रौशन ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध चांदी थाना कांड संख्या 08/26 दर्ज था और लूट की घटना के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे. पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर दोनों को धर दबोचा. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपित ट्रक चालक से पैसे और लॉकेट छीनने की घटना में संलिप्त थे. गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पूर्व में भी कोईलवर थाने में दर्ज मामले में जेल जा चुके हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन