आरा: जागरूकता अभियान चालया, छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

छात्रों को साइबर सुरक्षा को जागरूक करते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आरा के राम प्यारी स्मारक प्लस टू विद्यालय में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया. छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड और आत्मरक्षा के तरीके बताए गए.

विज्ञापन

Arrah News : तरारी के सिकरहटा थाना क्षेत्र अन्तर्गत राम प्यारी स्मारक प्लस टू विद्यालय में पुलिस अधीक्षक भोजपुर के निर्देश पर मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाया गया. सिकरहटा थानाध्यक्ष सनोज कुमार और दरोगा ललितेश कुमार के नेतृत्व में छात्राओं को कानूनी अधिकार , आत्मरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए . थानाध्यक्ष और ललितेश कुमार ने ऑनलाइन फ्रॉड , फर्जी कॉल , ओटीपी , बैंकिंग धोखाधड़ी , फर्जी लिंक व सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग को लेकर जागरूक किया . उन्होंने छात्राओं से व्यक्तिगत जानकारी , पासवर्ड और ओटीपी साझा नहीं करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की .

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन