सोन नदी का जलस्तर 53.54 मीटर पहुंचा, खतरे के निशान से 2 मीटर नीचे, दियारा में बढ़ी चिंता

विज्ञापन

सोन नदी की तस्वीर

सोन नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से लोगों की चिंता बढ़ गई है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, जलस्तर 53.54 मीटर है, जो खतरे के निशान से लगभग 2 मीटर नीचे है. इंद्रपुरी बराज से पानी छोड़े जाने के कारण भविष्य में भी जलस्तर बढ़ने की संभावना है, जिससे दियारा क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Son River Water Level Koilwar : सोन नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से नदी किनारे और दियारा क्षेत्र में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ने लगी है. शुक्रवार को नदी के जलस्तर में करीब दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि दर्ज की गई. हालांकि, फिलहाल सोन नदी खतरे के निशान से करीब दो मीटर नीचे बह रही है, जिससे अभी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं बनी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग का ताजा अपडेट

केंद्रीय जल आयोग, कोईलवर के जेई राज अनिकेश ने बताया कि शुक्रवार को सोन नदी का जलस्तर 53.54 मीटर दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है और फिलहाल नदी खतरे के निशान से करीब दो मीटर नीचे है. जलस्तर की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

इंद्रपुरी बराज से छोड़ा गया पानी

इधर, इंद्रपुरी बराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण सोन नदी के जलस्तर में आगे भी वृद्धि की संभावना बनी हुई है. शुक्रवार दोपहर एक बजे के अपडेट के अनुसार इंद्रपुरी बराज के कुल 69 गेटों में से 31 गेट खुले थे.

बराज के ऊपरी हिस्से में जलस्तर 355 फीट, जबकि डाउनस्ट्रीम में 339.10 फीट दर्ज किया गया और बराज से डाउनस्ट्रीम की ओर करीब 1,23,833 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था.

दियारा क्षेत्र के लोगों की बढ़ी चिंता

सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से दियारा क्षेत्र में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. हालांकि अभी स्थिति सामान्य है और नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है, लेकिन पानी बढ़ने की रफ्तार को देखते हुए ग्रामीण सतर्क हो गए हैं. नदी किनारे रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है.

Also Read : पर्यटन का नया ठिकाना बन सकती है गया जी की मंडा पहाड़ी, 7 गुफाएं और प्राचीन मूर्तियां हैं खास आकर्षण

हर घंटे हो रही जलस्तर की मापी

केंद्रीय जल आयोग की टीम सोन नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रख रही है. पानी की स्थिति पर नजर रखने के लिए हर घंटे जलस्तर की मापी की जा रही है, ताकि जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने पर समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन