भोजपुर : बड़हरा में गंगा का जलस्तर 53.23 मीटर पहुंचा, दियारा और निचले इलाकों में बढ़ी चिंता

Updated:
विज्ञापन

नेकनाम टोला पहूंच पर पानी पार कर ट्रेक्टर से समान लाते ग्रामिण

गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच रहा है, जिससे भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है. दियारा क्षेत्र में खेती करने वाले किसानों की वापसी शुरू हो गई है और नेकनामटोला पहुंच पथ पर भी बाढ़ का पानी चढ़ गया है.

विज्ञापन

Barhara Ganga Water Level : भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड क्षेत्र में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार तेजी से वृद्धि हो रही है. शुक्रवार की शाम गंगा का जलस्तर बढ़कर 53.23 मीटर पर पहुंच गया. लगातार बढ़ते पानी से दियारा क्षेत्र और नदी के आसपास के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है. ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर भी बाढ़ के पानी का असर दिखने लगा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

छह दिनों के जलस्तर के आंकड़े

पिछले छह दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो 15 अगस्त को गंगा का जलस्तर 50.35 मीटर था. 16 अगस्त को यह बढ़कर 50.70 मीटर, 17 अगस्त को 50.90 मीटर, 18 अगस्त को 51.52 मीटर, 19 अगस्त को 51.94 मीटर और 20 अगस्त को 52.38 मीटर दर्ज किया गया.

वहीं 21 अगस्त की सुबह जलस्तर 53.08 मीटर और शाम तक 53.23 मीटर पहुंच गया. इस तरह छह दिनों में गंगा के जलस्तर में 2.88 मीटर की वृद्धि दर्ज की गई है.

नेकनामटोला पहुंच पथ पर चढ़ा बाढ़ का पानी

गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर अब ग्रामीण सड़कों पर भी दिखने लगा है. नेकनामटोला पहुंच पथ पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है. इससे ग्रामीणो के आवागमन में परेशानी बढ़ गई है. ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर में वृद्धि जारी रही तो आसपास की कई अन्य ग्रामीण सड़कें भी जलमग्न हो सकती हैं.

Also Read : पर्यटन का नया ठिकाना बन सकती है गया जी की मंडा पहाड़ी, 7 गुफाएं और प्राचीन मूर्तियां हैं खास आकर्षण

दियारा क्षेत्र के किसानों की वापसी और चिंता

गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि के कारण दियारा क्षेत्र में सब्जी की खेती करने वाले किसान सुरक्षित स्थानों की ओर लौटने लगे हैं. ग्रामीण साधु यादव ने बताया कि पानी तेजी से बढ़ने के बाद दियारा में खेती कर रहे कई किसान जरूरी सामान समेटकर नाव के सहारे वापस लौट आए हैं. खेतों के आसपास पानी बढ़ने से फसल और कृषि सामग्री के नुकसान की चिंता किसानों को सताने लगी है.

नेकनाम टोला पहूंच पर पानी पार कर ट्रेक्टर से समान लाते ग्रामिण जुगाड़ नाव पर सवार होकर नेकनाम टोला जाते ग्रामिण | Prabhat Khabar Network
जुगाड़ नाव पर सवार होकर नेकनाम टोला जाते ग्रामिण | Prabhat Khabar Network

ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र की बारिश पर टिकी निगाह

बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार गंगा के जलस्तर की आगे की स्थिति ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में होने वाली बारिश पर निर्भर करेगी. ऊपरी हिस्सों में बारिश कम होने पर अगले दो-तीन दिनों में जलस्तर बढ़ने की रफ्तार कम हो सकती है. वहीं लगातार बारिश होने पर गंगा के जलस्तर में और वृद्धि की संभावना बनी रहेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन