आरा: सेवा संकल्प अभियान को लेकर समीक्षा बैठक, प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को दिये समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल मंत्री व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोजपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यों की समीक्षा की गई. प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने अधिकारियों को सेवा भाव से काम करने का निर्देश दिया. अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा.

विज्ञापन

आरा. मंत्री, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग सह प्रभारी मंत्री, भोजपुर अरुण शंकर प्रसाद की उपस्थिति में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सांसद सुदामा प्रसाद, विधायक महेश पासवान, राधाचरण साह, विधान पार्षद जीवन कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष एवं महापौर उपस्थित थे.

विज्ञापन

पीपीटी के माध्यम से अभियान की गतिविधियों की दी जानकारी

कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा द्वारा प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद का स्वागत कर की गयी. इसके उपरांत उप विकास आयुक्त ने पीपीटी के माध्यम से अभियान के अंतर्गत किये जाने वाले कार्यों, संबंधित नोडल पदाधिकारियों एवं विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी.

सेवा भावना के साथ कार्य करने का निर्देश

मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य सेवा भाव के साथ कार्य करना है. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी प्रतिबद्धता एवं सेवा भावना के साथ अभियान के निर्धारित कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया.

वहीं जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को सेवा संकल्प अभियान के निर्धारित लक्ष्यों एवं मिशन के अनुरूप कार्य करने तथा सभी गतिविधियों का गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने बेहतर समन्वय के साथ निर्धारित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने पर जोर दिया.

पदाधिकारियों ने लिया अभियान को सफल बनाने का संकल्प

बैठक में नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता एवं अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन