तीसरे दिन चार दर्जन से अधिक बंदर पिंजरे में कैद
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

कोईलवर नगर पंचायत की ओर से न्यू कॉलोनी में चलाया गया अभियान
विज्ञापन
कोईलवर.
कोईलवर नगर पंचायत की ओर से शुक्रवार को तीसरे दिन भी बंदर पकड़ने का अभियान जारी रहा. शुक्रवार की सुबह सात बजे से न्यू कॉलोनी में पिंजरे लगाये गये, जिनमें फल रखकर बंदरों को आकर्षित किया गया. शाम चार बजे तक चले इस अभियान में लगभग चार दर्जन से अधिक बंदरों को पकड़ा गया. पकड़े गये बंदरों को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ने की तैयारी की जा रही है. मुख्य पार्षद सरताज आलम ने बताया कि पिछले कई महीनों से नगरवासियों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं. बंदर घरों में घुसकर खाद्य सामग्री और सामान नष्ट कर रहे थे, छतों पर उत्पात मचा रहे थे और राह चलते लोगों पर हमला करने की घटनाएं भी सामने आ रही थीं. खासकर बच्चे और बुजुर्ग इस समस्या से सबसे अधिक प्रभावित थे.स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर की स्थायी सशक्त समिति की बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई और सर्वसम्मति से बंदरों को पकड़ने का प्रस्ताव पारित किया गया. इसके बाद विशेष रूप से मथुरा से अनुभवी टीम को बुलाया गया. टीम ने योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाते हुए कई बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया. मुख्य पार्षद ने बताया कि यह अभियान एक-दो दिन का नहीं, बल्कि चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके. उन्होंने नगरवासियों से भी अपील की कि वे टीम का सहयोग करें. नगर प्रशासन की इस पहल से लोगों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि अब उन्हें बंदरों के आतंक से जल्द ही निजात मिलेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










