ePaper

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Updated at : 21 Jan 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चक्रदहा गांव मोड़ के समीप हुई घटना, ग्रामीणों ने जाम की सड़क

विज्ञापन

आरा/उदवंतनगर.

आरा-अरवल मुख्य मार्ग पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चक्रदह गांव के समीप मंगलवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों दोस्तों की घटनास्थल पर भी मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतकों में गीधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर (कृतपुरा) गांव वार्ड नंबर छह निवासी सुरेश शर्मा के 42 वर्षीय पुत्र सुनील शर्मा एवं उसी गांव के वार्ड नंबर 13 निवासी श्रीनाथ चौधरी के 45 वर्षीय पुत्र संतोष चौधरी शामिल हैं. इसमें सुनील शर्मा कारपेंटर का काम करते थे.

जबकि संतोष चौधरी पेशे से किसान थे एवं दोनों दोस्त थे.

आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम की सड़क :

वहीं, घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और गुस्साये ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर आरा-अरवल मुख मार्ग पर दोनों के शवों को सड़क के बीचों-बीच रख जाम कर दिया. ग्रामीणों द्वारा करीब एक घंटे तक सड़क को जाम रखा गया. सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लगी रही एवं आवागमन पूरी तरह ठप रहा. घटना की सूचना पाकर उदवंतनगर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया. उसके बाद परिचालन शुरू हो सका. इसके पश्चात पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर उनका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया.

बहन के घर जाने के दौरान हुआ हादसा :

इधर मृतक संतोष चौधरी के चाचा कमलेश चौधरी ने बताया कि संतोष चौधरी की बहन पुतुल कुमारी के देवर की तबीयत खराब होने के कारण मौत हो गयी थी. जिसको लेकर वह अपने दोस्त सुनील शर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर सहार थाना क्षेत्र के बरूही गांव अपनी बहन पुतुल कुमारी के ससुराल पुछार में जा रहे थे. उसी दौरान चक्रदाह गांव मोड़ के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसके बाद उदवंतनगर पुलिस द्वारा फोन कर इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन फौरन घटनास्थल पर पहुंचे. बताया जाता है कि मृतक संतोष चौधरी अपने पांच बहन व एक भाई में पांचवें स्थान पर थे एवं अपने मां-बाप के इकलौते बेटे थे. उनके परिवार में पत्नी मेनका देवी, दो पुत्री मीनू कुमारी, तन्नू कुमारी एवं एक पुत्र आदित्य कुमार हैं. जबकि दूसरे मृतक सुनील शर्मा अपने तीन भाई व तीन बहन में बड़े थे. उनके परिवार में सिर्फ पत्नी पिंकी कुमारी है. शादी के बाद उन्हें कोई संतान नहीं हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन