इवीएम सुरक्षा चुक मामले में नपे नवादा थानाध्यक्ष, दिवा प्रभारी पर भी गिरी गाज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

इवीएम भंडारण की सुरक्षा में हुई चूक मामले को लेकर चुनाव आयोग के सख्त फरमान के बाद शनिवार को शाहाबाद रेंज के डीआइजी ने नवादा थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही नवादा थाना के थानाध्यक्ष पद पर पदस्थापन को लेकर डीआइजी द्वारा आयोग से अनुमति मांगी गयी है. जबकि इसी मामले में दिवा गश्ती प्रभारी सार्जेंट पुष्पांजलि को भी निलंबित कर दिया गया है. इधर गृह विभाग ने डीएसपी (रक्षित) राकेश रंजन को भी निलंबित कर दिया है.
विज्ञापन
आरा.
इवीएम भंडारण की सुरक्षा में हुई चूक मामले को लेकर चुनाव आयोग के सख्त फरमान के बाद शनिवार को शाहाबाद रेंज के डीआइजी ने नवादा थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही नवादा थाना के थानाध्यक्ष पद पर पदस्थापन को लेकर डीआइजी द्वारा आयोग से अनुमति मांगी गयी है. जबकि इसी मामले में दिवा गश्ती प्रभारी सार्जेंट पुष्पांजलि को भी निलंबित कर दिया गया है. इधर गृह विभाग ने डीएसपी (रक्षित) राकेश रंजन को भी निलंबित कर दिया है. इनके विरूद्ध विभागीय कार्रवाई अलग से संचालित की जायेगी. इस संबंध में शुक्रवार को ही गृह विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है. विदित हो कि इवीएम भंडारण एवं सुरक्षा के मानक के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोपों के घेरे में इन अधिकारियों को आने के बाद उक्त दंडात्मक कार्रवाई की गयी है. ज्ञातव्य हो कि कृषि भवन के समीप अवस्थित इवीएम गोदाम में ड्यूटी पर तैनात सिपाही का आत्महत्या किये जाने के मामले में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये आदेश के बाद इन अधिकारियों पर कार्रवाई की गयी है. शाहाबाद के डीआइजी नवीन कुमार झा ने नवादा थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह को और दिया गश्ती प्रभारी को प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने के बाद निलंबित कर दिया है. फिलहाल नवादा थानाध्यक्ष का प्रभार थाना में पूर्व के पद स्थापित कनीय पदाधिकारी को प्रभार सौंपा गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










