छापेमारी में कट्टा और दो कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बिहिया नगर के कस्तूरबा विद्यालय के समीप छापेमारी पकड़ा गया कट्टा

विज्ञापन

बिहिया . बिहिया पुलिस ने बिहिया नगर के कस्तूरबा विद्यालय के समीप छापेमारी कर एक कट्टा और दो कारतूस समेत एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये युवक का नाम सोनू गुप्ता है, जो कि बिहिया नगर के शिक्षक कॉलोनी निवासी सुनील गुप्ता का पुत्र है. जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि उक्त युवक हथियार के साथ कोई वारदात करने की फिराक में है. सूचना पाकर थानाध्यक्ष ने छापेमारी कर युवक को पकड़ लिया तथा उसकी तलाशी में पॉकेट से कट्टा और गोली बरामद की गयी. पकड़े गये युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन