आरा जंक्शन पर प्रेमिका से झगड़े के बाद प्रेमी ने ब्लेड से काटा हाथ

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jun 2024 11:09 PM

विज्ञापन

जख्मी युवक पटना जिला के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव निवासी मनजीत सिंह का 22 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार है

विज्ञापन

आरा. आरा जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर मंगलवार की सुबह प्रेमिका से झगड़े के बाद प्रेमी ने गुस्से में आकर ब्लेड से अपना हाथ काट लिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. जिसके बाद उसके साथ रहे दोस्तों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी युवक पटना जिला के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव निवासी मनजीत सिंह का 22 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार है. इधर हिमांशु कुमार ने बताया कि वह कुछ दिन पूर्व थाना क्षेत्र के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव अपने ननिहाल घूमने आया था. उसी बीच वह रेलवे स्टेशन पर अपने दो दोस्तों के साथ अपनी प्रेमिका से मिलने गया था, जहां आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर उसकी प्रेमिका से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने ब्लेड से अपने बाय हाथ काट लिया, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया. इसके बाद उसके साथ रहे दोस्तों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन