ePaper

आरा में आपसी विवाद को ले पत्नी ने की पति की पिटाई

Updated at : 08 Aug 2024 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी मुहल्ले में गुरुवार की दोपहर हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी मुहल्ले में गुरुवार की दोपहर आपसी विवाद को लेकर पत्नी ने अपने पति की जमकर पिटाई कर दी. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसके बाद नवादा थाना पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी युवक बड़हरा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव निवासी रामजी पांडेय का 38 वर्षीय पुत्र जय शंकर पांडेय है एवं वह फाइनेंस कंपनी में काम करता है. वह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी मुहल्ले में रहता है. इधर जय शंकर पांडेय ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2011 में 26 नवंबर को हुई थी और उसे दो पुत्र अनमोल एवं शाश्वत हैं. उसकी पत्नी अक्सर रात में काफी देर तक किसी अन्य पुरुष से मोबाइल पर बात करती है. पूछने पर वह कुछ नहीं बताती है. उल्टा वह अपने पिता के पास फोन कर मेरी शिकायत करती है और उसके पिता द्वारा कहा जाता है कि वह तुम्हारे साथ नहीं रहेगी. कल रात मैंने उससे पूछा था कि तुम मेरे साथ रहोगे या नहीं रहोगे साफ कह दो, ताकि मैं तुमसे अपना रफा-दफा कर लूं. इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई थी. गुरुवार की दोपहर भी जब वह अपनी पत्नी से पूछने गया कि तुम मेरे साथ रहोगी या नहीं रहोगी. तभी उसकी पत्नी ने लाठी-डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी. वहीं, दूसरी ओर जख्मी जय शंकर पांडेय ने अपने पत्नी के किसी अन्य पुरुष से अवैध संबंध रहने का विरोध करने पर उसकी पिटाई करने का आरोप लगाया है. वहीं, उसने बताया की पिटाई करने के बाद उसकी पत्नी द्वारा 112 नंबर पुलिस वहां पर फोन कर शिकायत की थी की उसे वह उसे मार रहा है. सूचना पाकर जब नवादा थाना पुलिस वहां पहुंची और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आयी, तो उसके मुंह से अल्कोहल का पिया हुआ पाया, जिसके बाद पुलिस ने जख्मी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन