भोजपुर : पीरो में मां तारा मंदिर में महाआरती के साथ धार्मिक अनुष्ठान, नशामुक्त समाज का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

पीरो में आयोजित अनुष्ठान में शामिल भक्त गण | Prabhat Khabar Network

पीरो के मां तारा मंदिर परिसर में एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत महाआरती से हुई. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एक नशामुक्त और मांसाहार मुक्त समाज का निर्माण करना है.

विज्ञापन

Piro Maa Tara Temple : पंच ज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम के संस्थापक योगेश्वर श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में भगवती मानव कल्याण संगठन पीरो के द्वारा यहां धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत आयोजन किया गया. स्थानीय पुराना स्टेशन रोड स्थित मां तारा मंदिर परिसर में आयोजित इस अनुष्ठान की शुरुआत माता की भव्य महाआरती से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

नशामुक्त और मांसाहार मुक्त समाज का निर्माण

इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य एक पूर्ण नशामुक्त और मांसाहार मुक्त समाज का निर्माण करना है. इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने समाज को जागरूक करने के लिए विभिन्न धार्मिक और नैतिक पहलुओं पर प्रकाश डाला.

गुरूवर श्री शक्तिपुत्र जी महाराज का संकल्प

मौके पर संगठन के टीम प्रमुख ने कहा कि परमपूज्य श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने त्रिवेणी से भी पवित्र तीन धाराओं का गठन किया है, जिसमें पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी और भगवती मानव कल्याण संगठन शामिल हैं. ये संगठन समाज को नशा और मांसाहार से मुक्त चरित्रवान शक्ति साधक बनाकर धर्मरक्षा, राष्ट्ररक्षा और मानवता की सेवा के लिए तैयार कर रहे हैं.

Also Read : आरा में संपत्ति में हिस्सा मांगने पहुंचे पति-पत्नी की पिटाई, देवरों पर रॉड-डंडे से हमला करने का आरोप

108 महाशक्ति यज्ञों और ब्रह्ममुहूर्त की आराधना

उन्होंने बताया कि गुरुवर श्री ने 108 महाशक्ति यज्ञों का संकल्प लिया है, जो समाज की दिशा और दशा बदलने वाला साबित होगा. उन्होंने कहा कि हमें ब्रह्ममुहूर्त में नित्य मां जगजननी की आराधना करनी चाहिए क्योंकि मां की सच्ची आराधना से ही सब कुछ प्राप्त होता है.

संकल्प और प्रमुख गणमान्य लोगों की उपस्थिति

कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों को नशा और शराब पूरी तरह से त्यागने के लिए विशेष संकल्प दिलाया गया. इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रमुख चनेदेश्वर योग भारती, टीम प्रमुख सत्येन्द्र उपाध्याय, नगर परिषद की सभापति किरण उपाध्याय, अजय कुमार, अनिल कुमार सिंह, सुरेंद्र चौधरी, विंध्याचल सिंह, अरविन्द शर्मा, संतन सिंह, राजिंदर सिंह, पूनम ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन