आरा के रिकॉर्ड रूम में जमीन के कागजात के लिए पैसे मांगने का वीडियो वायरल, डीएम ने कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

आरा रिकॉर्ड रूम से भ्रष्टाचार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक क्लर्क जमीन के कागजात देने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है. इस मामले पर डीएम मनेष कुमार मीणा ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

Arrah Record Room Corruption : आरा के अभिलेखागार में पदस्थापित एक किरानी जमीन से जुड़े कागजात देने के एवज में एक व्यक्ति से पैसे की मांग करता हुआ दिखाई दे रहा है. इतना ही नहीं, वह काम के लिए पैसों का जोड़-घटाव भी करता नजर आ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जमीन सर्वे के नाम पर भ्रष्टाचार का खेल

सरकार द्वारा वर्तमान में जमीन का सर्वे कार्य शुरू कराया गया है, जिसके लिए लोगों को कई तरह के कागजातों की जरूरत पड़ रही है.

कई लोगों के कागजात नहीं मिलने से वे रिकॉर्ड रूम पहुंचते हैं, पर वहां की स्थिति ऐसी है कि बिना पैसे के बात ही नहीं होती है और वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कर्मचारी कागजात के एवज में पैसे का हिसाब कर रहा है.

डीएम मनेष कुमार मीणा की प्रतिक्रिया

प्रभात खबर ने जब नव-पदस्थापित जिलाधिकारी मनेष कुमार मीणा से इस संबंध में बात की, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : आरा में संपत्ति में हिस्सा मांगने पहुंचे पति-पत्नी की पिटाई, देवरों पर रॉड-डंडे से हमला करने का आरोप

उन्होंने इसे बेहद गलत बताते हुए कहा कि अनावश्यक लोगों से पैसा लेना नियम विरुद्ध है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

एक तरफ जहां सरकार लगातार स्वच्छ एवं निष्पक्ष शासन देने का दावा कर रही है, वहीं ऐसे कर्मचारी इन दावों को धत्ता बताते हुए खुलेआम भ्रष्टाचार का खेल खेल रहे हैं. इस तरह की गतिविधियों से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन