डॉक्टर की दरियादिली, रास्ते में भी लोगों की कर रहे हैं जांच

Updated:
विज्ञापन

डॉक्टर की दरियादिली, रास्ते में भी लोगों की कर रहे हैं जांच फोटो नंबर – 3 – ड्यूटी पर लगे सिपाही की जांच करते डॉक्टर.आरा. विश्वव्यापी महामारी कोरोना वायरस को लेकर भले कुछ लोग लापरवाही कर रहे हो, पर अधिकांश लोग इसके लिए काफी जागरूक हो चुके हैं. वहीं, प्रशासन और चिकित्सक भी लगातार कोरोना […]

विज्ञापन

डॉक्टर की दरियादिली, रास्ते में भी लोगों की कर रहे हैं जांच फोटो नंबर – 3 – ड्यूटी पर लगे सिपाही की जांच करते डॉक्टर.आरा. विश्वव्यापी महामारी कोरोना वायरस को लेकर भले कुछ लोग लापरवाही कर रहे हो, पर अधिकांश लोग इसके लिए काफी जागरूक हो चुके हैं. वहीं, प्रशासन और चिकित्सक भी लगातार कोरोना वायरस पर नियंत्रण पाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि लोगों को इस महामारी से बचाया जा सके और समाज को सुरक्षित किया जा सके. इसे लेकर आरा सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ पीके रमन अस्पताल में ड्यूटी के अलावा सड़क पर भी लोगों की जांच कर रहे हैं. उन्होंने इसे अपना लक्ष्य बना लिया है. सड़क पर ड्यूटी पर लगे सिपाही सहित कई लोगों की जांच उनके द्वारा किया गया. जांच के दौरान कोई भी कोरोना वायरस पॉजिटिव नहीं पाया गया. उन्होंने कहा कि इस महामारी से बचने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन