पुलिस पर रोड़ेबाजी में 49 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 28 Jan 2026 9:03 PM
विज्ञापन
शाहपुर थाना क्षेत्र के कुंडेश्वर गांव में हुई थी घटना, छह आरोपित गिरफ्तार झगड़े का बीच-बचाव कर रही पुलिस पर दोनों पक्षों की ओर से की गयी रोड़ेबाजी पूर्व के विवाद में मूर्ति के विसर्जन के दौरान आपस में भिड़ गये थे दोनों पक्ष
विज्ञापन
आरा.
शाहपुर थाना क्षेत्र के कुंडेश्वर गांव में पुलिस पर रोड़ेबाजी के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा अब तक छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनमें छोटू सिंह, चेतन सिंह, कर्मवीर सिंह, संदीप यादव, अभिषेक यादव और अजित कुमार यादव शामिल हैं. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. इस मामले में एएसआइ आले इमरान के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इनमें दोनों पक्षों के 24 लोगों को नामजद किया गया है. 20-25 अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया है. उसमें कहा गया है कि सरस्वती पूजा को लेकर एएसआइ आले इमरान कुंडेश्वर गांव में पुलिस बल के साथ तैनात थे. उस क्रम में पता चला के दो पक्ष के लोगों के बीच पूर्व से ही जातीय तनाव चल रहा था. उसी क्रम में दोनों पक्षों की ओर से सरस्वती पूजा और मूर्ति विसर्जन के दौरान झगड़े की तैयारी की जा रही है. सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष द्वारा 26 जनवरी को डायल 112 के एएसआइ सहदेव प्रसाद और राहुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम कुंडेश्वर गांव भेजी गयी. टीम की ओर से दोनों पक्षों को बुला कर डीजे नहीं बजाने और शांति पूर्ण तरीके से विसर्जन करने की बात कही गयी. उस पर दोनों पक्ष की सहमति भी हो गयी थी. उस आधार पर एक पक्ष पुलिस बल के साथ विसर्जन करने निकली. तभी दूसरे पक्ष द्वारा रोड़ेबाजी की जाने लगी. उस पर दूसरे पक्ष द्वारा लाठी डंडों और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया गया. पुलिस बीच-बीच करने लगे, तो दोनों पक्षों की ओर से पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी की जाने लगी. उसमें एएसआइ आले इमरान, सहदेव प्रसाद, पीटीसी अमित गोंड और रंजन कुमार जख्मी हो गये.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










